Get to know us better
उन्नति महिला विकास केंद्र - एक प्रयास, एक बदलाव
उन्नति महिला विकास केंद्र शक्तिपथ महिला विकास फाउंडेशन द्वारा संचालित है और यह संस्था भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। हमारा उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और समाज में सम्मानित बनाना है।
हमारा मिशन: “सशक्त महिला ही सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव है।” हम ग्रामीण और शहरी गरीब परिवारों की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हैं और सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करते हैं।
समाज के हर वर्ग के लिए हमारी विशेष पहल
महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना।
युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार उन्मुख कौशल विकास।
विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की स्किल को निखारना।
आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराना।
घरेलू और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देना।
किसानों और पशुपालकों के लिए सहायता।
बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए विशेष पहल।
महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा।
स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच सुनिश्चित करना।
प्रोफेशनल मेकअप और ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग।
मछली पालन व्यवसाय के लिए सहायता।
अपने सपनों को पूरा करने के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त करें
व्यक्तिगत आवश्यकताओं के लिए आसान ऋण सुविधा।
SHG (स्वयं सहायता समूह) के लिए विशेष ऋण।
लघु उद्योग और व्यवसाय विस्तार के लिए।